IPL: अहमदाबाद टीम में तीन खतरनाक खिलाड़ी हुए शामिल, दुश्मन टीमों के लिए बजी खतरे की घंटी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

नई दिल्ली: IPL 2022 का सीजन इस बार पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. इस बार आईपीएल में दस टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. आईपीएल से इस बार अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें जुड़ी हैं. अहमदाबाद की टीम ने भी एक-एक कर अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए. अहमदाबाद की टीम ने 3 खतरनाक खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. 

अहमदाबाद ने चुने ये 3 खतरनाक खिलाड़ी

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ डील पक्की की है. हार्दिक पांड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं शुभमन गिल को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे.

बता दें कि पिछले IPL सीजन में हार्दिक पांड्या को 11 करोड़ जबकि राशिद खान को 9 करोड़ रुपये मिले थे. इस तरह से हार्दिक पांड्या को 4 करोड़ जबकि राशिद खान को 6 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. शुभमन गिल को आईपीएल 2021 में 1.8 करोड़ रुपये मिले थे और अब उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

दुश्मन टीमों के लिए बजी खतरे की घंटी

बता दें कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी शुभमन गिल से पहले ईशान किशन के साथ करार करना चाहती थी, लेकिन उनकी बात नहीं बनी. फिर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को चुना, जो भविष्य में अहमदाबाद टीम का नेतृत्व भी कर सकते हैं. अहमदाबाद की टीम ने ये 3 खतरनाक खिलाड़ी चुनकर दुश्मन टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. 

शुभमन गिल पिछले IPL सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की ओर से खेले थे. हालांकि टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. वहीं, राशिद लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रहे थे. इसके अलावा हार्दिक पांड्या जो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, उन्हें भी रिटेन नहीं किया गया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here