थिएटर्स बंद होने से फिल्म निर्माता करण जौहर परेशान, सरकार से की ये अपील – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

कोरोना संक्रमण ने इस बार फिर से लोगों को परेशानी में डाल रखा है। जी दरअसल अब तो कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू भी लग चुके हैं। जी हाँ और इसका असर फिल्म थिएटर्स पर भी आया है। आप सभी को बता दें कि दिल्ली की सरकार ने थिएटर्स को बंद करने का ऐलान किया है। वहीं इसके बाद से एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल है। जी दरअसल फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने दिल्ली की सरकार से सोशल मीडिया पर अपील की है कि वो फिल्म थिएटर्स को खोल दें। वहां कोरोना की गाइडलाइंस बेहतर तरीके से फॉलो हो सकती है।

जी दरअसल करण जौहर ने ट्वीट के माध्यम से दिल्ली सरकार से अपील की है कि वो सिनेमाघरों को खोल दें। आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों संचालित करने की अनुमति देने की अपील करते हैं। सिनेमाघर के3 बाहर अन्य सेटिंग्स की तुलना में वातावरण को स्वच्छ बनाने और कोरोना के सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बनाये रखने की बेहतर व्यवस्था है।’ इसी के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में दिल्ली सरकार और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग किया है।

आप सभी जानते ही होंगे कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जहां कई राज्यों को सरकारों नाईट कर्फ्यू लगा कर सिनेमाघरों में 50% दर्शक क्षमता का नियम लागू किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने पूरी तरह से सिनेमाघरों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस वजह से फिल्म जगत में हलचल देखने के लिए मिल रही है। जी दरअसल इसी हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म जर्सी के रिलीज डेट को टाल दिया गया है क्योंकि दिल्ली ऐसी जगह है जहां से बॉलीवुड फिल्मों की एक मोटी कमाई होती है। ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद मेकर्स भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here