आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने पर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ दी रिपोर्ट आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने पर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ दी रिपोर्ट Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने पर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर,आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने पर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ दी रिपोर्ट। शहर के मंडोर स्थित पाबूपुरा बस्ती में 3 नवंबर को एक मजदूर ने निर्माणाधीन भवन में फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। सुसाइड नोट में उसने ससुराल वालों पर प्रताडि़त किए जाने की बात लिखी थी। अब मृतक के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मंडोर पुलिस इसमें पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें – रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार को बदले मार्ग से जाएगी व आएगी

मंडोर पुलिस ने बताया कि पाबू बस्ती पहाडग़ंज द्वितीय निवासी श्यामाराम पुत्र मनाराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके भाई शंकरराम ने 3 नवंबर को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस पर एक सुसाइड नोट में उसने अपने ससुराल वालों द्वारा परेशान करने की बात लिखीं थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई श्यामाराम ने अब उसके ससुराल वालों पत्नी विमला,ससुर भोमाराम,सास लक्ष्मी और साले नेमीचंद सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया है और मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने 4 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया था। प्रकरण में अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here