भारत की जीत से पाकिस्तान को जलन, बेशर्मी पर उतरा; इस PAK क्रिकेटर ने भारतीय गेंदबाजों पर लगाए गंभीर आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

भारत ने विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद से जहां दुनियाभर के कई पूर्व क्रिकेटर्स टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान का एक ऐसा क्रिकेटर भी हैं जिसे भारतीय टीम की कामयाबी रास नहीं आ रही है। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान का यह क्रिकेटर बौखलाया हुआ नजर आ रहा है और उसने भारतीय तेज गेंदबाजों को लेकर बेतुके बयान दिए हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का नाम हसन रजा है। हसन रजा ने गुरुवार को मुंबई में श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों पर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 55 रन पर समेट दिया था
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की तिकड़ी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें केवल 55 रन पर ऑलआउट कर दिया और भारत को 302 रन की विशाल जीत दिलाकर सात मैचों में सात जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। हालांकि, एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बात करते हुए हसन रजा ने दावा किया कि मेजबान टीम को विपक्षी टीम की तुलना में एक अलग गेंद मिली थी और उन्हें लगता है कि यही कारण है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सीम मूवमेंट और स्विंग मिल रही है।
हसन रजा ने क्या कहा?
उन्होंने कहा- हम देख रहे हैं कि जब भारत के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो वे वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और जब भारत गेंदबाजी करता है तो अचानक गेंद हरकतें करना शुरू कर देती है। उनके पक्ष में सात-आठ करीबी डीआरएस कॉल आए हैं। सिराज और शमी जिस तरह से गेंद को स्विंग करा रहे थे, उससे लग रहा था कि आईसीसी या बीसीसीआई उन्हें दूसरी पारी में अलग-अलग गेंद दे रहे हैं। गेंद का निरीक्षण करने की जरूरत है। स्विंग के लिए गेंद पर कोटिंग की एक अतिरिक्त परत भी हो सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here