वृद्धावस्था व युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित वृद्धावस्था व युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

वृद्धावस्था व युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कालिबेरी राजकीय विद्यालय में हुआ आयोजन

जोधपुर,वृद्धावस्था व युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। केयरगिवर्स आशा सोसाइटी ने वृद्धावस्था एवं युवा जागरूकता अभियान की कड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिबेरी में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का लक्ष्य पारिवारिक जुड़ाव को मूल में रखते हुए युवावों को बढ़ती उम्र से जूझ रहे परिवारजनों के जीवन में आने वाली चुनौतियों और बदलाव से रूबरू करवाना है। सोसाइटी अध्यक्ष डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि बच्चे और विशेष रूप से किशोर अक्सर स्वास्थ्य संदेश,शिक्षा प्रसारित करने में एक सामाजिक कड़ी के रूप में काम करते हैं। वे उस उम्र में भी हैं जहां उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा जा सकता है और भावी देखभाल करने वालों की अगली पीढ़ी के विकास को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – कर्मचारी स्वास्थ्य योजना फार्मेसी का उद्घाटन

डॉ अरविंद माथुर,रमेश चन्द्र माथुर एवं डॉ रश्मि राजपाल सिंह ने बच्चों को बताया कि उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। बड़ी संख्या में लोगों को वृद्घावस्था के साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी  नहीं होती है। उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। शरीर की आंतरिक क्षमताएँ कम होने लगती हैं, पहले की तरह चुस्ती नहीं रहती,शरीर में कमजोरी के लक्षण दिखने लगते हैं। बढ़ती उम्र के साथ आने वाले बदलाव क्रमिक होते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। किंतु यदि हम बुजुर्गों के शरीर में हो रहे बदलावों को समझ लेते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक उपाय करते हैं,तो बुजुर्ग अपने बुढ़ापे का आनंद उठा सकते है। बच्चों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएँ भी साझा की तथा इस अभियान का महत्व भी समझा। यह सह संयोजन विद्यालय की प्रिंसिपल गायत्री बोहरा,वाइस प्रिंसिपल भुवनेश चन्द्र माथुर, शिक्षिका निर्मला शर्मा,वैशाली शर्मा, पूजा शर्मा,नरेश,मोहसीन के समर्थन से संभव हो सका। केयरगिवर्स आशा सोसाइटी के सदस्य विनोद शर्मा, अजय सोलंकी,रुपेश पुरोहित,ख़ुशबू शर्मा एवं अर्चना पाटनी ने कार्यक्रम का आयोजन सँभाला एवं बच्चों को बुज़र्गो की देखभाल संबंधी निर्देशिका का वितरण किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here