राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ

25-31 अक्टूबर तक हुआ राष्ट्रीय एकता सप्ताह का आयोजन

जोधपुर,राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ।उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 25 से 31अक्टूबर तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाया गया, जिसके अन्तर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा एकता दौड़ में भाग लिया। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मंडल कार्यालय प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की फोटो पर माल्यापर्ण किया एवं उपस्थित रेल कर्मियों को राष्ट्रीय एकता,अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश पहुंचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने किया सघन जनसंपर्क

इस अवसर पर प्रातःकाल एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया,जिसमें मंडल रेल प्रबंधक सहित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता सप्ताह के दौरान मंडल पर राष्ट्रीय एकता की शपथ,वाट्सएप पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का स्टेटस, एकता साईकिल रैली,एकता दौड़, नुक्कड़ नाटक,निबंध प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता,संगोष्ठी और प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here