दिल्ली के रिटेल मार्केट में 78 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत,प्याज ने निकाला लोगों के आंखों से आंसू… – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

प्याज की कीमतें (Onion Prices) अब लोगों के आंखों से आंसू निकाल रहा है. दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रिटेल मार्केट (Retail Market) में सरकारी डेटा के मुताबिक प्याज की औसत कीमत 78 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है.

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (Department of Consumer Affairs) के प्राइस मॉनिटरिंग डिविजन ( Price Monitoring Division) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानि दिल्ली एनसीआर में 30 अक्टूबर, 2023 को प्याज 78 रुपये प्रति में मिल रहा था. हालांकि डेटा के मुताबिर प्याज का औसत मुल्य 50.35 रुपये प्रति किलो है. अधिकतम मुल्य 83 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा है. मॉडल कीमत 60 रुपये प्रति किलो और न्यूनतम कीमत 17 रुपये प्रति किलो रही है. ये बात हुई सरकारी डेटा की लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में रिटेल मार्केट में कीमतें 80 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा है.

केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों और एक्सपोर्ट पर नकेल कसने घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तय कर दिया है जो कि 67 रुपये प्रति किलो बनता है. केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के लिए अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने की भी घोषणा की है. इससे पहले भी सरकार ने पांच लाख टन से अधिक प्याज की खरीदारी की थी.

बफर स्टॉक से प्याज का अगस्त के दूसरे सप्ताह से देश भर के प्रमुख उपभोग केंद्रों में लगातार बेचा गया है. एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा संचालित मोबाइल वैन से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलो की दर से आपूर्ति की गई है. असमान बारिश और खऱीफ प्याज की बुआई में देरी होने के कारण प्याज की खेती का रकबा कम रहा और फसल देर से पहुंची. खरीफ प्याज की नई आवक अब तक हो जाती है. अब दिसंबर से पहले प्याज की कीमतों के थमने के आसार कम नजर आ रहे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here