सोने की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चांदी 400 रुपये कमजोर हुई – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत आंकड़ों से फेडरल रिजर्व को अपने आक्रामक रुख पर कायम रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षित निवेश की मांग सोने को कमजोर पड़ने से बचा रही है क्योंकि मध्य पूर्व में संघर्ष पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,987 डॉलर प्रति औंस और 22.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) के आंकड़े फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य का संकेत देंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here