कंपनी के ताले तोड़कर पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी कंपनी के ताले तोड़कर पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
20

कंपनी के ताले तोड़कर पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी

जोधपुर,कंपनी के ताले तोड़कर पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी। शहर के निकट बोरानाडा रिको एरिया में एक कंपनी के पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी हो गई। शातिर वाहन चोरों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हुई है। पुलिस ने इस बारे में अब तफ्तीश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची महिला यात्री की जान

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि चामू देवाणियां पंडितों का बास निवासी रावल भारती पुत्र मदनलाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक कंपनी बोरानाडा रिको एरिया में एसीजेड इंटरप्राइजेज नाम से आई है। रात के समय में अज्ञात चोरों ने कंपनी के ताले तोडक़र अंदर प्रवेश किया और फिर वहां पोर्च में खड़ी उसकी बाइक के साथ दो अन्य गाडिय़ां भी चुरा ले गए। पता लगने पर सीसीटीवी फुटेज देखे गए तब कुछ युवकों की कारस्तानी नजर आई। पुलिस अब बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here