PM मोदी आज P-20 शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, दुनिया भर के सांसद होंगे शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 के 9वें संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) का आज 11 बजे उद्घाटन करेंगे. P20 का आयोजन यशोभूमि में किया जा रहा है. इस सम्मेलन में G20 देशों की संसदों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे.

इसका थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद है. जानकारी के मुताबिक P20 की बैठक में कनाडा के सीनेट की स्पीकर नहीं शामिल होंगी. बता दें, आज संसदीय अध्यक्षों के प्री-समिट बैठक में भी वह शामिल नहीं हुई.

दरअसल भारत-कनाडा के बीच हाल के दिनों में बढ़े राजनयिक विवाद के मद्देनज़र कनाडा सीनेट की स्पीकर रेमोंडे गैग्ने ने P20 की बैठक से दूरी बनाई है. हालांकि पिछले हफ्ते लोकसभा स्पीकर ने उनके शिखर सम्मेलन में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन कनाडा-भारत विवाद के बीच उन्होंने दिल्ली नहीं आने का फैसला किया है.

पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ

दरअसल P20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है. लेकिन मुख्य कार्यक्रम आज यानी 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को है. सम्मेलन के पहले दिन पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं इस सम्मलेन का मुख्य विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद रखा गया है. बतादें, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है.

G20 की सफल मेजबानी

पी20 से पहले भारत ने सितंबर में जी-20 सम्मेलन की मेजबानी की थी. 9-10 सितंबर तक चले इस समिट में दुनियाभर के नेता एक दूसरे से मिले और चर्चा की. दिल्ली के भारत मंडपम में इसका आयोजन किया गया था. इस समिट में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता को लेकर भी सवाल उठा था. वहीं G20 सम्मेलन के घोषणापत्र पर सभी देशों ने सहमति जताई. इसके अलावा सभी देशों के साथ भारत की द्विपक्षीय वार्ता हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस जी-20 सम्मेलन ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं. ये संगठन जटिल से जटिल समस्याओं का हल कर सकता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here