शहनाज-जैस्मिन हाॅस्पिटल में भर्ती…इजरायल से वापस आने के बाद नुसरत भरूचा ने सुनाई आपबीती – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

शहनाज गिल और जैस्मिन भसीन को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर आई। खबर थी कि शहनाज-जैस्मिन को फूड इन्फेक्शन हो गया जिस वजह से दोनों को हाॅस्पिटल में एडमिट किया गया। वहीं इजराइल-फिलिस्तान के बीच हो रहे युद्ध से जान बचाकर लौटी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी अपनी आपबीति सुनाई। इसके अलावा नई नवेली दुल्हन परिणीति को भी शादी के बाद पहली बार स्पाॅट किया गया। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप 10 खबरों पर एक नजर…

हाॅस्पिटल में भर्ती शहनाज गिल

‘पंजाब की कैटरीना’ यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि शहनाज हाॅस्पिटल में एडमिट है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने हाॅस्पिटल से लाइव आकर दी। दरअसल, शहनाज बीते दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में बिजी थीं। इस दौरान उन्होंने जब वह बाहर थीं, तो उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे उनका पेट खराब हो गया। दिक्कत इतनी बढ़ गई कि उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

पिछले दिनों बाॅलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर खबरों में खूब रहीं। दरअसल बताया गया था कि नुसरत इजरायल में फंस गई हैं और उनसे सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा। काफी समय बाद एक्ट्रेस से संपर्क हुआ और उन्हें सुरक्षित भारत लाया गया। अब 2 दिनों के सदमे के बाद नुसरत भरूच ने पहली बार इस बारे में अपना बयान दिया है। नुसरत ने बताया कि जब मैं सोकर उठी तो चारों तरफ बम फट रहे थे। अचानक से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

आज 10 अक्टूबर को देशभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस) मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोग मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य में कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। आम जनता ही नहीं बी-टाउन स्टार्स भी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी बेटी आइरा खान भी शामिल है। World Mental Health Day 2023 दोनों का एक वीडियो सामने आया है।

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार ने साल 2019 में लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू के बाद लोगों ने अक्षय कुमार को मोदी भक्त का टैग दिया था। अब अक्षय कुमार ने इस टैग को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। अक्षय ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा-‘उन्होंने कांग्रेस के दौर में भी फिल्में भी बनाई हैं, लेकिन कोई इस पक्ष को नहीं देखता है। एक इंटरव्यू को लेकर यह विचारधारा बना लेना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।’

लता मंगेशकर या जिन्हें प्यार से ‘भारत कोकिला’ कहा जाता है म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक थीं। लता जी ने अपनी सुरीली आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। 6 फरवरी 2022 लता जी ने 92 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लता जी का यूं चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा। उन्होंने एक सिंगर के रूप में ही नहीं बल्कि अपने विनम्र स्वभाव से भी लोगों का दिल जीता है। को-स्टार सिंगर के साथ पुरानी यादों को शेयर कर अक्सर भावुक हो जाते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि दिवंगत सिंगर के परिवार ने उनकी आखिरी इच्छा को पूरा कर दिया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार ने हाल ही में उनकी अंतिम इच्छा पूरी की है जैसे की उनकी वसीयत में लिखा था। परिवार ने लता जी की तरफ से तिरूपति मंदिर को 10 लाख रुपए दान दिए हैं।

आज के समय में साइबर ठगी आम बात हो गई है। जागरुकता के बावजूद साइबर ठग कुछ लोगों को आसानी से चूना लगा देते हैं। कई बार शोबिज से जुड़े सितारे भी इसका शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ मस्ती, आवारा पागल दीवाना, हंगामा जैसी दमदार फिल्में दे चुके एक्टर आफताब शिवदासानी के साथ हुआ। आफताब शिवदासानी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। आफताब को कथित तौर पर रविवार को अपने बैंक खाते से 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआकहा जा रहा है कि एक्टर के पास एक मैसेज आया था, जिसके बाद उन्हें लाखों का चूना लगा।

पति राघव को छोड़ अकेले ही मुंबई पहुंची न्यूलीवेड परिणीति

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में शादी के बाद परिणीति पहली बार मुंबई पहुंच गई हैं। मुंबई पहुंचते ही एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री मारी। हालांकि, इस दौरान परी के पति राघव उनके साथ नजर नहीं आए, लेकिन एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस का खूब दिल जीतती दिखीं।

हमास के आतंकी हमले में फंसे ये मशहूर एक्टर

इस समय इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वहां के खौफनाक मंजर लोगों का दिल दहला रहे हैं। इस घातक युद्ध में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच इजराइली वेब सीरीज ‘फौडा’ के एक्टर लियोर रज को एक वीडियो सामने आया है, जो बमबारी के बीच अपनी जान बचाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं।

शाहरुख की ‘जवान’ ने पार किया 1000 करोड़ का आकंड़ा तो अक्षय कुमार ने की तारीफ

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धूंआधार कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अभी भी इसका जलवा बरकरार है। ऐसे में हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने शाहरुख की जवान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भविष्य के लिए जवान ने 2-3 हज़ार करोड़ का बेंचमार्क सेट कर दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here