भूल से कीशनाशक का सेवन, युवक की मौत भूल से कीशनाशक का सेवन, युवक की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

भूल से कीशनाशक का सेवन, युवक की मौत

जोधपुर,भूल से कीशनाशक का सेवन,युवक की मौत। शहर के सूरसागर स्थित अंबेडकर कॉलोनी कालीबेरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर वह चल बसा। इस बारे में सूरसागर थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – गाड़ी साइड में लेने की बात को लेकर सरिया और लाठियों से हमला

सूरसागर पुलिस ने बताया कि पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत रेपड़ावास निवासी दुर्गाराम पुत्र पन्नाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस कोबताया कि 4 अक्टूबर की शाम के समय अंबेडकर नगर कालीबेरी सूरसागर में रहने वाले उसके भाई मनोहरलाल उर्फ मुन्नाराम ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए। मगर उसकी गुरुवार को उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here