वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ पराई जाने रे… वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ पराई जाने रे… Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ पराई जाने रे…

जोधपुर,वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ पराई जाने रे…। सूफ़ी गायिका ममता जोशी की अध्यात्म से ओतप्रोत आवाज़ ने मारवाड इंटर नेशनल सेंटर में सोमवार की शाम श्रोताओं को आनंद से विभोर कर दिया। ममता ने कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गाँधी के भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ पराई जाने रे.. भजन से किया।
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी व मारवाड इंटरर्नेशनल सेंटर द्वारा आयोजित संस्कृति उत्सव अंतर्गत
गांधी जयंती के अवसर पर विशेष रुप से आयोजित इस समारोह की शुरुआत अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू,समारोह के प्रणेता राज्यमंत्री रमेश बोराणा,सेंटर निदेशक सुपारस भंडारी सहित गणमान्य लोगो ने गाँधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि से की।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता सम्पन्न

इस अवसर पर ममता ने हजरत अमीर खुसरो की रचना छाप तिलक और कबीर के दोहों को गाते हुए खास तौर पर राजस्थान के लिए मीराबाई की रचनाओं को भी प्रस्तुत किया। श्रोताओं की विशेष गुजारिश पर ममता जोशी ने दिल्लगी और सिंधी धमाल प्रस्तुत कर भरपूर दाद लूटी। संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित जोशी ने रामधुन लगाकर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने आज के युग में गांधी विचारों पर गांधी दर्शन के महत्व को बताया। उन्होंने राजस्थान व जोधपुर के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कला,संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए इस भव्य सेंटर का निर्माण किया गया है। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश और मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक सुपारस भंडारी ने कलाकारों का शॉल और पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया।रोशन,बोमन शर्मा,अर्श,जसवंत, करण,शिवराज,भवरु खान लंगा और सुमित ने साथ में संगत की। संचालन शैला माहेश्वरी ने किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here